फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की बड़ी आबादी को पीएनजी गैस अभी दूर की कौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पीएनजी के लिए शहर के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल लाइनपार कुछ मोहल्लों में ही पाइप लाइन बिछी है। नए शहर के सिविल लाइंस, चौगुर्जी, नौरंगाबाद, पक्का तालाब, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पक्का बाग आदि में पाइप पिछाने के लिए अभी सर्वे ही नहीं हुआ है। इन वार्ड के लोगों को दो से तीन साल इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में टोरेंट गैस को पीएनजी सप्लाई करने का अधिकार मिला है। कंपनी ने फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर, विजयनगर, अशोक नगर, तुलसी नगर आदि मोहल्लों में काम शुरू किया। फ्रेंड्स कालोनी में पाइप लाइन बिछाकर मीटर लगा दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एनओसी का इंतजार है।
शहर के अन्य मोहल्लों में अभी नगर पालिका से सर्वे की अनुमति नहीं मिली है। पाइप लाइन रेलवे लाइन के नीचे से भी निकाली जाएगी। इसके लिए रेलवे से भी अनुमति लेनी पडे़गी। टोरेंट कंपनी के अधिकारी भी इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका और रेलवे की अनुमति मिलने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें