फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तीन चौराहे बनेंगे पिकनिक स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका परिषद शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए तीन प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कराएगी। इन चौराहों को आकर्षक लुक देते हुए पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम के समय लोग यहां आकर फव्वारा और रंग बिरंगी रोशनी का लुत्फ उठा सकेंगे। युवा यहां सेल्फी लेने के लिए आकर्षित हों इसका भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
नगर पालिका ने पूरा रोडमैप बनाकर तैयार कर 30 लाख रुपये का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। अब सिर्फ हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इटावा में लायन सफारी, पचनद, चंबल की सेंच्अरी समेत कई स्थान ऐसे हैं, जिन्हें देखने के लिए के लिए देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटक आते हैं।
ऐसी स्थिति में शहर के पुराने चौराहों पर कोई ऐसा प्वाइंट नजर नहीं ,आता जहां आकर कोई पर्यटक दो मिनट ठहर सके। चौराहों पर अतिक्रमण ही दिखता है। हरियाली तो कहीं नजर ही नहीं आती।
विज्ञापन

खासतौर पर अबकी नगर पालिका ने डीएम चौराहा, पक्का तालाब का पटेल चौराहा और नुमाइश चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए चिह्नित किया है। इन चौराहों को आकर्षक बनाने के लिए रंग बिरंगी लाइटें, फव्वारा और हरियाली का ऐसा संगम होगा जो दूर से ही लोगों को आकर्षित करेगा।
सुंदरीकरण के जरिये चौराहों को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट, रंग बिरंगी लाइटें और फव्वारा भी लगेगा। नगर पालिका ने इसके लिए करीब 30 लाख का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
इंसेट---
सरकार पटेल की प्रतिमा पर बनेगा छत्र
पक्का तालाब चौराहा पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाई गई है। इस चौराहा का सुंदरीकरण कराते समय सरदार पटेल की प्रतिमा के ऊपर छत्र भी बनाया जाएगा। चौराहे का चौड़ीकरण कराते हुए फव्वारा भी लगाया जाएगा। सभी चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी।
सोलर सिस्टम भी लगाने पर विचार
वैसे तो फव्वारा और लाइटों के लिए बिजली कनेक्शन लिया जाएगा। रात के समय रोशनी की चकाचौंध दिखाई देती रहे, इसके लिए सोलर सिस्टम लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए वैकल्पिक ऊर्जा विभाग से भी संपर्क किया जा रहा है।
दो महीने पहले खींचा गया था खाका
पालिका ने दो महीने पहले ही चौराहों का सुंदरीकरण कराने का खाका खींचा था। इसके बाद चेयरमैन नौशाबा फुरकान और ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने शहर के चौराहों का एक सर्वे कराया।
इसमें सबसे पहले उन चौराहों को चिह्नित किया गया। जहां शहर के बाहरी क्षेत्रों से लोगों का आवागमन अधिक होता है। इस दायरे में शहर के पक्का तालाब पटेल चौराहा, नुमाइश चौराहा और डीएम चौराहा को उपयुक्त माना गया।
यहां आसपास ऐसी जगह भी है, जिसे विकसित किया जा सकता है। पटेल चौराहे के पास तो पक्का तालाब, सांई मंदिर और कमला नेहरू मेमोरियल भवन बना हुआ है।
चौराहे के बिल्कुल नजदीक है। डीएम चौराहे के पास पहले से ही सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। आसपास इतनी जगह है जिसे विकसित किया जा सकता है। यही स्थिति नुमाइश चौराहे की भी है।
फव्वारे के साथ जलेंगी रंगी बिरंगी लाइटें
तीनों चौराहों पर लगाए जाने वाले फव्वारे शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर हो जाएंगे। ऊपर लगी हाईमास्ट लाइटें दूधिया प्रकाश से अपनी चकाचौंध फैलाएंगी। नगर पालिका ने इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों से मदद मांगी है।
अतिक्रमण हटाकर होगा चौराहों का विकास
इन चौराहों के आसपास काफी अतिक्रमण भी है। पालिका का मानना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद स्थायी रूप से चौराहों को विकसित कर दिया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ ही दोबारा अतिक्रमण की संभावना भी नहीं रहेगी।
अगले चरण में और चौराहे भी होंगे शामिल
पहले चरण में शहर के तीन चौराहों को शामिल किया गया है। इन चौराहों का सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद अगले चरण में दूसरे प्रमुख चौराहों को सुंदरीकरण की योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। वित्तीय अनुमोदन मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद इटावा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें