सैफई। थाना क्षेत्र के उधमपुर गांव के पास स्थित विकास ईंट-भट्ठे पर आठ अक्तूबर की रात लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करना लाइसेंस धारक के लिए मुसीबत बन गया।
फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने दो पर रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें हर्ष फायरिंग की जा रही है। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया।
पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की, तो मामला सैफई क्षेत्र के उधमपुर गांव के विकास ईं-भट्ठे का निकला। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि वीडियो में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की जा रही है।
जांच में पता चला कि हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त रिवाल्वर लाइसेंस औरैया के थाना एरवाकटरा, गढ़कोट गांव निवासी अवनीश उर्फ रिंकी के नाम है, जबकि फायरिंग अवनीश का साथी शिवबीर ने कर रहा। इस आधार पर पुलिस दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द दी दोनों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।