फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि का पेट्रोल पंप पर लेट कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लेटकर विरोध व्यक्त करते समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को नारे लिखीं तख्तियां लेकर पेट्रोल पंप परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने लेट कर विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार जनता की नहीं सुन रही है। इसीलिए ‘हम पेट्रोल-डीजल के देवता को नतमस्तक होकर प्रणाम कर रहे हैं’, जनता को महंगाई से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस समय पेट्रोल की कीमत 105 रुपये 25 पैसे और डीजल की कीमत 97 रुपये 53 पैसे हो गई है। जनता सब जानती है और समझ चुकी है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान संरक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, रामेश्वर दयाल वर्मा, उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, जितेंद्र सोनी, प्रवक्ता अमित सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी,नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाह खालिद, गोपाल सिंह, सचिन वर्मा, राकेश सिंह, राकेश कुमार, सोनू यादव आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान व्यापार सभा के प्रवक्ता अमित सोनी, संरक्षक राजेश कुमार, गोरखनाथ गुप्ता, श्रवण कुमत वर्मा, अनिल सोनी, गोपाल सिं, सचिन वर्मा, राम नरेश, जितेंद्र सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें