फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रवेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। होली के दिन युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलाजनी गांव के रामबरन सिंह जाटव का 23 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार उर्फ टिंकू गुरुवार रात 9 बजे अपने घर के बाहर लगे डीजे पर दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। कुछ देर बाद जब वह किसी काम से घर गया तो कूलर के लटकते तार के करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

डीजे के शोर के कारण परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हुई। करीब दो घंटे बाद जब परिजन भीतर गए तो टिंकू को अचेत देख उसे तत्काल नजदीक के डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। टिंकू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां उर्मिला देवी, बहन बेबी, सुलेखा आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें