फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बर शेर मनन के आपरेशन के लिए शासन से मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क के शेर मनन के ऑपरेशन के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। शेर को त्वचा कैंसर है।
विज्ञापन

शेर की से हैंड फीडिंग कराई जा रही है। इलाज सफारी पार्क के पशु चिकित्सक एवं कानपुर प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक के सहयोग से किया जा रहा है। सफारी के डॉ. रोबिन यादव निगरानी कर रहे हैं। मनन रोजाना चार किलो मीट खा रहा है और उसकी शारीरिक सक्रियता भी ठीक है।
उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मनन के ऑपरेशन के लिए अनुमति मांगी है। 15 दिन पूर्व शेर मनन का सैंपल जांच हेतु भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है। रिपोर्ट के अनुसार मनन को एमीलेंटोइक मेलानुमा नाम की बीमारी है जो एक प्रकार का स्किन कैंसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ भेजा गया चित्रकूट
इटावा। सफारी पार्क के लैपर्ड क्षेत्र में मंगलवार रात पकड़े गए तेंदुए को चित्रकूट भेजा गया है। उसे मानिकपुर वन्यजीव विहार में छोड़ा जाएगा। सफारी उपनिदेशक ने बताया कि कीपर अजय, सफारी पार्क के डॉक्टर रॉबिन यादव और फारेस्टर जवाहर लाल की निगरानी में तेंदुए को भेजा गया है। तेंदुआ चार से पांच वर्ष का है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें