फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मैनपुरी रूट पर भी शुरू हुई सवारियों की डग्गामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली पर इटावा में डग्गामार वाहनों की धमाचौकड़ी फिर शुरू हो गई है जिससे रोडवेज परिवहन निगम को भारी नुकसान हो रहा है। ये वाहन सड़कों और बस स्टैंड पर कब्जा जमाए हुए हैं। इटावा से मैनपुरी तक भी डग्गामारी शुरू हो गई है। इनके अवैध स्टैंडों पर वसूली भी जमकर हो रही है।
विज्ञापन

बिना परमिट चल रहे टेंपो, वैन, मैजिक और प्राइवेट बसें रोडवेज से कम किराया वसूलकर विभाग को चूना लगा रही हैं। ये वाहन रोडवेज बसों के आगे खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं जिससे चालक-परिचालक में विवाद और यात्रियों को परेशानी होती है। इटावा डिपो में 92 बसें होने के बावजूद इन डग्गामार वाहनों के कारण इटावा व सैफई डिपो की हालत खराब है। एआरएम अमित कुमार का कहना है कि पुलिस व एआरटीओ से सहयोग मांगते हुए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें