फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव को तीन तक घंटे बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। महेवा ब्लाक में तैनात एक ग्राम पंचायत सचिव को फर्जी भुगतान कराने का दबाव बनाने को लेकर तीन घंटे तक पंचायत भवन में बंधक बनाए रखा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसको जान से मारने की भी धमकी दी गई। पंचायत सचिव ने खंड विकास अधिकारी और थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महेवा ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव उमाकांत दोहरे ने बताया कि चार दिसंबर को वह अपनी आवंटित ग्राम पंचायत मिट्ठे के पंचायत भवन पर मौजूद थे। उस दिन वैक्सीनेशन का कार्य पंचायत भवन पर चल रहा था।
उसी समय आवंटित दो अन्य ग्राम पंचायतें जिसमें एक पंचायत प्रधान पति व दूसरी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आए और गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

सचिव ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पति व ग्राम प्रधान दोनों ग्राम पंचायतों के कुछ फर्जी बिलों के जबरन भुगतान कराना चाह रहे थे। जिसको लेकर उन्हें तीन घंटे तक सराय मिट्ठे गांव के पंचायत भवन पर बंधक बनाए रखा।
उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी एमबी कराकर एक लाख 13 हजार रुपये का बिल प्रस्तुत किया गया, जबकि सामान की कीमत 95000 रुपये है। दो अलमारी के स्थान पर एक अलमारी तथा तीन में दो मेज, दो बैटरी वाले इनवर्टर के स्थान पर एक बैटरी वाला इनवर्टर खरीदा गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसी तरह से अन्य ग्राम पंचायत के प्रधान ने एक ही गली का प्राक्कलन दो भागों में तैयार करा कर इंटरलॉकिंग कार्य का भुगतान ले लिया।
खंड विकास अधिकारी महेवा ने भी एक प्रार्थना पत्र इस मामले में बकेवर थाना पुलिस को दिया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें