सैफई। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में रविवार को द्वितीय वार्षिक क्रास क्रास कंट्री चैंपियनशिप- 2021 का आयोजन किया गया। रविवार को 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं।
इसमें तमाम युवकों व युवतियों ने प्रतिभाग किया। 16 वर्षीय बालिका वर्ग में पलक तालियां ने बाजी मारी, जबकि इसी आयु वर्ग बालक वर्ग में विशाल यादव पहले स्थान पर रहे।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित एक दिवसीय क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ साईं ट्रेनिंग सेंटर सैफई के प्रभारी कमल कुमार सिंह, आशीष व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के खिलाड़ी केके यादव ने किया।
केके यादव भारतीय सेना में आफिसर संग कुश्ती के प्रशिक्षक व चयनकर्ता भी हैं। उधर, 16 वर्ष आयु बालिका वर्ग में पलक तालियां प्रथम, शिवानी द्वितीय, अनुष्का यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
18 वर्ष आयु बालिका वर्ग में विशाखा यादव प्रथम, अमीषा कुमारी द्वितीय और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। 20 वर्ष बालिका वर्ग में प्रेरणा गुप्ता प्रथम, सोनम यादव द्वितीय नंबर पर रहीं। ओपन आयु वर्ग में आकांक्षा यादव प्रथम, कृतिका यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।
16 वर्ष बालक वर्ग में विशाल यादव प्रथम, अभिषेक द्वितीय, हरकेश सिंह तृतीय नंबर पर रहे। इसी तरह 18 वर्ष आयु में ऋषभ प्रथम, नितिन द्वितीय व आकाश तृतीय नंबर पर रहे। 20 आयु वर्ग में उमाकांत प्रथम, प्रशांत कुमार द्वितीय, दुर्गेश कुमार ने तृतीय स्थान पर रहे।
ओपन वर्ग में मनजीत कुमार प्रथम, राजेश कुमार द्वितीय, जितेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि कमल कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
इसके बाद सिद्धार्थ नगर में 12 दिसंबर 2021 को आयोजित हो रही 15वीं प्रदेश स्तरीय क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की गई।
चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा लें। अन्यथा वे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से वंचित कर दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन निदेशक डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन के लिए उनके मोबाइल नंबर 9452012030 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के दौरान जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सदस्य कमलेश कुमार यादव, यामिनी सिंह, मालती यादव, प्रमोद कुमार, अजय कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।