फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर लूट की वारदात में परिजन शक के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। महेवा कस्बा में फौजी के यहां हुई लूटपाट की वारदात में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का घटना के बारे में संदेह का दायरा घर के लोगों पर ही अधिक है। शनिवार को सीओ भरथना के नेतृत्व में थाना प्रभारी व क्राइम ब्रांच की टीम ने फौजी के परिजनों से थाना पर बुलाकर पूछताछ भी की।
विज्ञापन

गुरुवार की रात कस्बा महेवा में चौकी से कुछ दूरी पर स्थित एक फौजी के मकान में असलहाधारी बदमाशों ने रात में छत के रास्ते घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश फौजी के घर से कई लाख के जेबरात व 80 हजार रुपये की नगदी लूट ले गए थे। इस मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस को घटना के बारे में घर के लोगों पर ही शक है। पुलिस इसी आधार पर घटना के खुलासे को लेकर प्रयास में जुटी है।
शनिवार को पुलिस ने फौजी के परिवार के कुछ लोगों को थाना पर बुलाकर पूछताछ भी की। वारदात करने आए बदमाशों ने फौजी के एक कमरे में ही वारदात को अंजाम दिया, जिसमें उसकी 20 वर्षीय बेटी अंजली लेटी थी। जबकि बाकी कमरों में लेटे परिजनों में से किसी को भनक भी नहीं लगी। वारदात के बाद बदमाश सभी कमरों को बाहर से बंद कर गए, जबकि जिस कमरे में फौजी की बेटी थी उसको खुला छोड़ गए। बदमाशों ने फौजी की बेटी के साथ कोई मारपीट भी नहीं की। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि सारे पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। घटना का बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें