फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी, बाजारों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। एक ओर जहां त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़भाड़ देखने को नहीं मिल रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन खरीदारी भी जोर पकड़ रही, जिससे स्थानीय दुकानदारों की बिक्री को झटका लग रहा है।
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि ऑनलाइन खरीदारी करने में भी सावधानी बरतनी होगी नहीं तो यह जेब पर भारी पड़ सकती है। कोरोना काल के बाद से दीपावली के सीजन में भी बाजार की रंगत फीकी नजर आ रही है।
ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। ऑनलाइन मार्केट में दमदार दखल रखने वाली कंपनियों ने बेहतरीन ऑफर भी दे रखे हैं। जैसे-जैसे धनतेरस और दीपावली नजदीक आ रही, इन कंपनियों ने आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट देने का प्लान बनाकर ग्राहकों को लुभाने की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

बाजार में स्थानीय व्यापारी ग्राहकों को लुभा नहीं पा रहे हैं। जानकारों की माने तो ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल फोन की जमकर खरीदारी होती है। दीपावली पर रिश्तेदार या दोस्त को पसंदीदा गिफ्ट देने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है।
इसमें सबसे ज्यादा घड़ी, कपड़े, जूते, परफ्यूम, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, खिलौने, पर्स, बेल्ट, फ्रेम, साड़ी-सूट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी समेत कई इलेक्ट्रानिक्स आइटम खरीदे जा रहे हैं।
कुछ वर्ष पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन का क्रेज नहीं था, पर कोरोना काल के बाद बढ़ावा मिला है। अब जैसे जैसे लोगों का ऑनलाइन खरीदारी में विश्वास बढ़ा है तो बाजारों में जाने से कतरा रहे हैं।
फर्जी कंपनियों से सावधान
त्योहार पर ऑनलाइन शॉपिंग में जरा सी चूक त्योहारी रंगत को फीकी कर सकती है। फर्जी कंपनियां भी ऑनलाइन ट्रेंड करती हैं, जो ग्राहकों की ओर से मंगवाए गए प्रोडक्ट में घटिया प्रोडक्ट भेज देती हैं।
कुछ ग्राहकों के साथ ऑनलाइन एडवांस पेमेंट लेने के बाद भी प्रोडक्ट की आपूर्ति नहीं होती। फेक कॉल से देकर ठगी की रही है। एक्सपर्ट की मानें तो ऑनलाइन पेमेंट में सावधानी की जरूरत है।
इनकी सुनो---
त्योहारी सीजन में कई फर्जी कंपनियां भी सक्रिय हो जाती हैं। कई ऐसी कंपनियां भी हैं जो दिग्गज कंपनियों की हूबहू नकल कर आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय पहले कंपनी को जांच परख कर ही करें।
- कौशलेंद्र यादव, साइबर एक्सपर्ट
ऑनलाइन खरीदारी ने स्थानीय बाजार की रौनक खराब कर दी है। आगे कुछ वर्षों में स्थानीय बाजार की स्थिति और बिगड़ सकती है। ऑनलाइन खरीदारी में मोबाइल का क्रेज काफी ज्यादा है ऐसे में व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
- रमेश, संचालक, जनरल स्टोर
इसलिए पसंद बन रही ऑनलाइन शॉपिंग
बाजार की तुलना में प्रोडक्ट की कीमत कम, पसंद की सैकड़ों डिजाइन और ब्रांड के प्रोडक्ट चुनना आसान, डिस्काउंट ऑफर के अलावा कार्ड से स्वैब करने पर अतिरिक्त लाभ, प्रोडक्ट डिलीवरी का शॉर्ट टाइम, पसंद नहीं आने पर एक्सचेंज करने का मौका, प्रोडक्स खरीदने से पहले लोगों के विचार जानने का अवसर, निर्माता कंपनियों से सीधे ग्राहक तक आपूर्ति करने से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म सस्ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें