फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक साइड का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का कुदरैल में चित्रकूट की ओर जाने वाली डाउन लेन का काम पूरा हो गया है। सड़क को रोलर चलाकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरी साइड में काम तेजी से किया जा रहा है। 16 जुलाई तक इस लेन का निर्माण पूरा करना अभी भी चुनौती ही दिख रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जालौन में उद्घाटन करेंगे। पिछले दस दिन में अपर मुख्य सचिव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले स्थल कुदरैल का छह बार दौरा कर चुके हैं। शनिवार को मुख्य सचिव ने भी हवाई निरीक्षण कर काम देखा था। अधिकारियों ने कंपनी को समय के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के लगातार दौरे के बाद काम तेजी से हो रहा है। चित्रकूट की ओर जाने वाली डाउन लेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। उसमें रोलर चलाकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। इटावा की ओर आने वाली अप लाइन पर काम चल रहा है।
मेटल प्लेट लगाकर किया जाएगा काम तेज
कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकान कंपनी यूपीडा के निर्देश पर मेटल प्लेट लगाकर लेंटर डालने की तैयारी कर रही है। इसे लेंटर तैयार होने के बाद मेटल प्लेट को निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जहां समय बचेगा, वहीं लेंटर को मजबूती भी मिलेगी। एसडीएम ताखा कौशल कुमार ने बताया कि उद्घाटन से पहले एक लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा। फिनिशिंग का काम कुछ जगहों पर रह गया है। उसे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें