फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डम्पर ने जुगाड गाडी में मारी टक्कर एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
बंबा में पलटे डम्पर व जुगाड को निकालती क्रेन - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौपला पर मंगलवार को गिट्टी से भरे डंपर ने भूसे से भरी जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी और जुगाड़ समेत बंबे में जा गिरा। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी का शव तीन घंटे तक वाहन में फंसा रहा।
विज्ञापन

गांव बरालोकपुर निवासी अर्जुन सिंह शाक्य पुत्र लल्लू राम शाक्य भूसा बेचने का काम करते थे। मंगलवार को जुगाड़ गाड़ी में भूसा लेकर इटावा बेचने जा रहा था। साथ में गांव के अनिल कुमार बाथम पुत्र प्रकाश बाथम और राहुल बाथम पुत्र राजेश बाथम भी थे। चौपला बंबा के पास गाड़ी में पानी डालकर अर्जुन ने स्टार्ट की। इसी बीच सामने से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर जुगाड़ को समेटता हुआ पुलिया तोड़ते हुए चौपला बंबा में जा गिरा। डंपर का चालक और क्लीनर भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल व राहुल को जुगाड़ी गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। अर्जुन करीब तीन घंटे तक वाहन में फंसे रहे। चौबिया थाने की पुलिस ने क्रेन मंगाकर किसी तरह उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन और बरालोकपुर से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर कर्री चौकी इंचार्ज रविंद्र यादव, बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र और ऊसराहार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद सीओ सैफई और एएसपी ग्रामीण भी पहुंच गए। थाना चौबिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें