इटावा। इटावा-ग्वालियर रोड़ पर शनि देव मंदिर के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह हेलमेट बाइक के हैंडल पर लटकाए था। गिरने से सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
जनपद मैनपुरी के थाना एलाउ के खजोरिया गांव निवासी फखरुद्दीन पुत्र नूर ग्वालियर में फेरी लगाकर कांच का सामान बेचते थे। उसके रिश्तेदार की मौत होने पर वह शुक्रवार रात ग्वालियर से चचेरे भाई लियाकत अली पुत्र गुलाम मोहम्मद के साथ बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। बाइक फखरुद्दीन (45)चला रहा था । सदर कोतवाली क्षेत्र शनिदेव मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने फखरुद्दीन को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। लियाकत को मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई। चालक ने हेलमेट हैंडेल में टांग रखा था।