फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने खेली होली

विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी जयप्रकाश को कंधे पर उठाकर होली खेलते पुलिस के जवान - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पुलिस लाइन में रविवार को अधिकारियों और जवानों ने जमकर होली खेली। होली की ऐसी मस्ती छाई कि खाकी रंगों से तर-बतर हो गई।
विज्ञापन

एसएसपी जयप्रकाश सिंह, एसपी सिटी कपिल देव, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह सहित अन्य कई पुलिस अधिकारियों, थानेदारों और सिपाहियों ने होली खेली। पुलिस लाइन में उत्साह का माहौल रहा और हर कोई डीजे की धुन पर थिरक रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली, सिविल लाइन थाना, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना, सहित देहात के थानों के अलावा महिला थाने में भी होली खेली गई। पुलिस लाइन में रहने वाले जवान भी होली की मस्ती में शामिल हुए। कार्यक्रम में खाने पीने का भी इंतजाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें