लवेदी। नवादा खुर्द कला चौराहे पर सोमवार को छात्राओं व महिलाओं पर एक युवक ने अश्लील टिप्पणी की। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो युवक मारपीट पर अमादा हो गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक ओर जहां छात्राएं जिले के कई थानों में थानेदार बनीं। वहीं महिलाओं को फूल माला पहनाकर सम्मान दिया गया। वहीं नवादा खुर्दकला चौराहे के पास स्थित विद्यालय की कुछ छात्राएं पर चौराहे पर खड़े एक युवक ने अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद वहां से निकल रही महिलाओं पर भी युवक ने अश्लील टिप्पणी की। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया, तो वह उनसे भिड़ गया। बात बिगड़ती देख युवक वहां से चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर से चौराहे पर पहुंच गया।
इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। लवेदी थानाध्यक्ष सुरेंद्र चंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार निषाद नवादा खुर्दकला चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक युवक को कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं व महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते देख पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम नंद किशोर चौहान निवासी ग्राम चिंडौली लवेदी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।