फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में अब पांच शेरों के होंगे दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लायन सफारी इटावा में जल्द ही पर्यटकों को पांच शेरों के दीदार होने लगेंगे। इसके लिए सफारी पार्क प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल पर्यटकों को तीन शेर देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सफारी पार्क में अभी 18 शेर मौजूद हैं, जिनमें 11 मादा और सात नर हैं। सफारी के उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सफारी में शेरों का कुनबा और बड़ा होगा, इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
इटावा लायन सफारी में पर्यटकों के देखने के लिए अभी तीन शेरों को बाहर निकाला गया है। इन शेरों के घूमने फिरने के लिए दो हेक्टेयर का दायरा तय किया गया है। जल्द ही ये दायरा बढ़ाकर सात हेक्टेयर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जब ये तीनों शेर इस सात हेक्टेयर के दायरे में रहने और पर्यटकों की भीड़ से अभ्यस्त हो जाएंगे तो दो शेरों को और बाहर निकाला जाएगा, जिससे बड़े एरिया में पर्यटकों शेर आसानी से देखने को मिल जाएगा।
डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि शेरों के घूमने फिरने का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इस दायरे के बीच से जो सड़क गुजर रही है, उस पर जल्द ही गेट लगा दिया जाएगा।
गेट लगने के बाद और जो जरूरी काम पूरे करने के बाद शेरों के घूमने फिरने का दायरा सात हेक्टेयर में कर दिया जाएगा। लायन सफारी में अभी 18 शेर हैं। इनमें से 11 मादा हैं और सात नर शेर हैं।
सफारी प्रबंधन शेरों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि अभी इनका मैटिंग का सीजन चल रहा है। इसके लिए एक नर और एक मादा शेर को निकट लाने के प्रयास चल रहे हैं।
इनके बीच तालमेल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। एक्सपर्ट इन पर नजर रख रहे हैं। जैसे ही इनके बीच तालमेल बढ़ेगा, इनका मिलन कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे शेरों को कुनबा बढ़ाया जा सके।
सफारी प्रबंधन ने इसके लिए एक नया एनिमल हाउस भी तैयार कर लिया है। अभी सफारी में शेरों के लिए दो एनिमल हाउस थे। शेरनी के रहने के लिए तीसरा एनिमल हाउस भी तैयार कर लिया गया है।
डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि शेर-शेरनी की मैटिंग कराने के लिए एक्सपर्ट का सहारा लिया जा रहा है। इसमें ये ध्यान रखना जरूरी है, कि कहीं शेरनी आक्रामक न हो जाए।
इसके अलावा इसमें ये भी ध्यान रखा जाता है कि नए शावकों के माता-पिता एक ही कुनबे से न हों, अथवा बहुत निकट संबंधी न हों, अन्यथा इनके बच्चे कमजोर पैदा होंगे।
टूरिस्ट सर्किट से जोड़ने प्रयास
लायन सफारी प्रबंधन प्रयास कर रहा है कि जो पर्यटक आगरा अथवा चंबल तक पहुंचें, वह इटावा लायन सफारी तक जरूरी पहुंचें। इसके लिए एक ड्राई रन तैयार किया गया है।
इस ड्राई रन में आगरा-चंबल-इटावा शामिल हैं। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि जो पर्यटक आगरा पहुंचते हैं, उसके बाद कीठम पहुंचते हैं, वहां सूर सरोवर, बीयर रेस्क्यू सेंटर और एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर देखने के बाद चंबल में डॉल्फिन और घड़ियाल देखने पहुंचते हैं।
वहां से निकलकर पर्यटक इटावा लाइन सफारी पहुंचें, इसका प्रयास किया जा रहा है।
350 हेक्टेयर में फैली सफारी
इटावा लायन सफारी एशिया की सबसे बड़ी सफारी में से एक है। यह विशालकाय सफारी 350 हेक्टेयर में फैली हुई है। इस सफारी में सिर्फ शेर ही नहीं हैं, बल्कि अब यह जैव विविधता वाले स्थल के रूप में विकसित होती जा रही है।
इसमें बड़ी संख्या में औषधीय पौधे हैं। इसके अलावा 160 प्रजाति की चिड़ियां और 50 से अधिक प्रजाति की तितलियां भी इसमें है।
लायन के अलावा चार सफारी और
सफारी पार्क में लायन सफारी ही नहीं है, बल्कि अन्य और सफारी भी हैं। इसमें हिरण सफारी, लैपर्ड सफारी, भालू और मृग सफारी भी हैं। सफारी में मृग और हिरण लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। इनकी संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

सफारी में ये हैं मौजूद
शेर-18, लैपर्ड-नौ, चीतल-48, ब्लैक बक-82, सांभर-12 और भालू-तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें