फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेगा नॉनवेज फूड जोन, घनी आबादी से हटेंगीं दुकानें

विज्ञापन
गिलहरी पुल पर खुली मुर्गा की दुकानें - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शहर भर में बिना लाइसेंस और मानक पूरे किए बगैर चल रही नॉनवेज की दुकानें अब हटाई जाएंगी। इन दुकानों को सार्वजनिक स्थल से हटाकर निर्धारित नॉनवेज फूड जोन में भेजने का खाका जिला प्रशासन ने तैयार किया है। फूड जोन के लिए जगह पालिका देगा। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने गिलहरी पुल पर जाम की वजह बनने वाली एक दुकान का लाइसेंस भी रद्द करवा दिया है। सोमवार से शहर में ऐसी दुकानें चिह्नित करने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्त इलाके नौरंगाबाद चौराहा और गिलहरी पुल के पास सबसे ज्यादा नॉनवेज की दुकानें लगती हैं। ग्राहकों की भीड़ की वजह से मुख्य रास्ता बंद हो जाता है। इसके अलावा कहारन पुल, अरविंद पुल, स्टेशन रोड शहर के फिश पॉइंट बन गए हैं। सड़क किनारे खुले में मछली और मुर्गा बेचा जाता है। इन पैठ दुकानदारों को यहां से हटाया जाएगा।
अवैध रूप से चल रहीं दुकानें
सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ने पूरे शहर में केवल 32 दुकानों को नॉनवेज काटकर बेचने का लाइसेंस जारी किया है, लेकिन करीब 200 से ज्यादा दुकानें अवैध तरीके से चल रहीं हैं। पकाकर नॉनवेज बेचने का लाइसेंस किसी भी दुकानदार के पास नहीं है। इस अनियमितता पर एफएसडीए से रिपोर्ट तलब करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानें हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नॉनवेज के लिए अलग फूड जोन बनाने का प्रस्ताव नगर पालिका को दिया गया है। यह फूड जोन सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर बनाया जाएगा। इसके अलावा बिना लाइसेंस के चल रहीं दुकानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे।
उमेश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट
दूर बना जोन तो ग्राहक कैसे पहुंचेंगे
बिना लाइसेंस चल रहीं दुकानें बंद होनी चाहिए। लेकिन लाइसेंसधारी दुकानदारों को उनकी जगह से हटाने पर उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। शहर से बाहर नॉनवेज फूड जोन बनाया गया तो वहां तक ग्राहक नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि सोमवार को डीएम से मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

आलोक दीक्षित, शहर अध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें