फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से नाराज ट्रक चालक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के ग्राम बसगवा में शनिवार रात को एक ट्रक चालक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बसरेहर थानाक्षेत्र के ग्राम बसगवा निवासी अनिल शर्मा ट्रक चलाता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर पड़ोसी घर के अंदर गए तो अनिल का शव पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन

इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक दो दिन पहले ही घर आया था। उसकी पत्नी शनिवार को किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी। इससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें