फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए बनेगी फीवर हेल्पलाइन

विज्ञापन
फोटो संख्या 22- कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर डा राजशेखर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। डेंगू, मलेरिया, वायरल समेत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए जल्द फीवर हेल्पलाइन शुरू होगी। मंडलायुक्त कानपुर डा. राजशेखर ने सीएमओ को फीवर हेल्पलाइन स्थापित कर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन डेस्क पर हर आठ घंटे की शिफ्ट में स्टाफ तैनात किए जाएंगे। उन्होंने मलेरिया, डेंगू से प्रभावित रहे क्षेत्रों का पांच वर्षों का डाटाबेस तैयार कराकर पांच दिन में उपलब्ध कराने को कहा। पड़ोसी जिले फिरोजाबाद से सटे गांवों में नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ग्रस्त गांवों में राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में डेंगू ,मलेरिया की ज्यादा आशंका रहती है।
फिरोजाबाद में डेंगू पीड़ित मरीजों के सामने आने के बाद सीमा से लगे गांवों की सूची बनाकर लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीमें गांवों में भ्रमण कर डेंगू ,मलेरिया की रूटीन जांच करें। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि 01 अगस्त से बुखार के 6059 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए से विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था, सफाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। माध्यमिक विद्यालयों में
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, हंडवास व सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। बैठक में डीएम श्रुति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, डीआईओएस राजू राणा, डीपीआरओ यतेंद्र कुमार, बीएसए उमानाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें