फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
मृतका सिमरन की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कुम्हरान में शादी के दो माह बाद ही युवती ने पंखे के कुंडे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह पति जब सोकर उठा तो पत्नी फंदे से झूल रही थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुम्हरान निवासी सिमरन उर्फ सन्नो (19) पत्नी विकास बाबू ने बुधवार की सुबह कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय पति, ससुर और सास घर के आंगन में सो रहे थे। पति सुबह जागा तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
आवाज देने पर भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली। पत्नी को फंदे से लटकता देखकर वह दंग रह गया। पति ने आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। पति ने इकदिल के प्राइवेट डाक्टर को बुलाकर पत्नी को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की सूचना पर इकदिल थाना प्रभारी अलमा अहिरवार और एसआई ललित कुमार, नायब तहसीलदार सहारा शुक्ला मौके में पहुंचे।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूछताछ में पति ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसी की लड़की की शादी थी। वहां से वह परिजनों सहित सुबह पांच बजे लौटा था और आंगन में सो गया था। बेटी की मौत की सूचना पर इकदिल थाने पहंचे पिता अरविंद निवासी ग्राम एलपी थाना अछल्दा, औरैया ने बताया कि 11 फरवरी को ही बेटी की शादी की थी।
दहेज में पांच लाख रुपये और ढाई लाख का सामान दिया था। शादी के बाद ससुराल वाले डेढ़ तोला सोना और दो लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने के पर बेटी की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। पिता अरविंद ने पति, सास, ससुर, ननद और दो देवर के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की घटना मान रही है। थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें