फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई गई

Mon, 29 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड चकरनगर में 12 ग्राम प्रधानों व ग्राम सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वहीं, जसवंतनगर में 15 प्रधानों ने शपथ ग्रहण किया। चकरनगर की 12 ग्राम पंचायतों  का गठन होना बाकी था। उन्हें सोमवार को खंड विकास अधिकारी चकरनगर प्रदीप सक्सेना ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान महुआ सूड़ा  शिवरतन सिंह, छिबरौली के रविंद्र कुमार, नौगंवा की सरला देवी, गनियावर के अवधेश , भोया की  लीलावती,  कोला  के  शिवकुमार, बिहार के रामेश्वर सिंह, गढ़ैया की धनवंती, कचहरी की भाग्यवती देवी, अनेठा के  श्याम कुंवर, चौरेला के उमेश चंद्र, विंडवा खुर्द की अंजू देवी को शपथ दिलाई गई।


वहीं, जसवंतनगर ब्लाक सभागार में 15 ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  जनप्रतिनिधियों को खंड विकास अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद यादव ने शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन



इस दौरान डा. विनोद यादव ने कहा कि प्रधानों को अपने दायित्वों को भली भांति निभाना है।  अब वे अपने अपने गांव के प्रधान बन गए  हैं।  अब उनके गांव की सारी जनता गांव के विकास के लिए उनकी ओर ही देखेगी।


इस दौरान एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मालूम हो कि ग्राम पंचायत चुनाव में जिन ग्राम पंचायतों में पर्याप्त सदस्य नहीं चुन पाए थे। उनका पिछले दिनों चुनाव कराया गया था। अब शेष ग्राम पंचायतों का गठन पूरा होने पर शेष प्रधानों को व उनके सदस्यों को शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें