फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के खाते से ढाई लाख रुपये निकाले

Mon, 29 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक दुकानदार से एक ठग ने ढाई लाख की ठगी कर ली। ठग ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताया और 540 रुपये का चेक ले लिया। ठग की बातों में आकर दुकानदार ने चेक लिखने में उसी के मैजिक पैन का इस्तेमाल कर लिया, स्याही मिटाकर उस व्यक्ति ने चेक पर ढाई लाख रुपये की रकम भर ली।
विज्ञापन



बाद में उसे बैंक से कैश करा लिया। इस मामले में व्यापारी नेताओं ने पीएनबी बैंक कर्मचारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी में कैद उस व्यक्ति की फोटो आदि के सहारे जांच कर रही है।


साबितगंज मार्ग पर कुंआ वाली दुकान के नाम चर्चित न्यू अग्रवाल मशीनरी स्टोर के मालिक अनूप कुमार अग्रवाल को एक ठग ढाई लाख रुपये की चपत लगा गया। 27 फरवरी को एक व्यक्ति उनके पास आया और उसने अपना नाम सुमित कुमार आगरा बताते हुए एक कंपनी का प्रतिनिधि बताया।
विज्ञापन



 कंपनी की लुभावनी स्कीम के बारे में बताते हुए उसने 540 रुपये की चेक भी कंपनी के नाम प्राप्त कर ली। चेक भरते समय अनूप ने दस्तखत तो अपने पैन से किए। लेकिन जब उन्होंने कंपनी का नाम पूछा तो इसी दौरान ठग ने उन्हें अपना पैन थमा दिया।


इस पर अनूप ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने उसी के पैन से चेक में नाम व रकम भरकर दे दिया। सोमवार को उस व्यक्ति ने पंजाब बैंक की साबितगंज शाखा से इस चेक का भुगतान प्राप्त कर लिया। लेकिन जब अनूप को खाते से ढाई लाख रुपये निकासी की सूचना मिली तो वह घबरा कर बैंक पहुंचे।


वहां पता चला कि जो चेक उन्होंने दी थी। वह किसी रमेश कुमार गुप्ता के नाम से बियरर भरी गई है। उसमें 540 रुपये की जगह ढाई लाख रुपये की रकम अंकित की गई थी। व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल आदि को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी बैंक पहुंचे और जानकारी की।


श्री अग्रवाल ने बैंक मैनेजर से इतनी बड़ी रकम कैश दे देने और खाताधारक से कोई जानकारी न करने की शिकायत की। इस पर बैंक मैनेजर का कहना है कि इस तरह के भुगतान अमूमन होते रहते हैं। इसलिए इस पर कोई गौर नहीं किया गया।


हालांकि श्री अग्रवाल ने बैंक की कार्यशैली पर संदेह जताया और कहा कि संबंधित धोखेबाज व्यक्ति को अनूप के खाते में इतनी रकम होने की जानकारी कैसे हो गई। फिलहाल कटरा सेवाकली निवासी दुकानदार अनूप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे में आई उस ठग व्यक्ति की फोटो आदि अन्य जानकारियों के आधार खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें