फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली दहेज विरोधी रैली

Sun, 15 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी के कैडेट्स ने रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाल कर दहेज न लेने का संदेश दिया। जीआईसी मैदान पर आकर दहेज न लेने की शपथ भी ली।
विज्ञापन


रेली में विभिन्न विद्यालयों के 277 छात्र शामिल हुए। इससे पहले जीआईसी मैदान में बी प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्नल शरद शरन प्रथम वाहिनी आगरा मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान ले. कर्नल ऋतु सूद भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। परीक्षा के समापन के बाद दहेज विरोधी वातावरण बनाने के लिए जीआईसी मैदान से ही रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


छात्र रैली में दहेज विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। वापस लौटकर  छात्रों ने दहेज न लेने और न देने की शपथ ली।
इस अवसर पर बटालियन सूबेदार मेजर कृष्ण बहादुर गुरूंग, सूबेदार परमजीत सिंह, सूबेदार कंवर लाल, सीएचएम जोगा सिंह, बीएचएम पाठक, रवि टंडन, वीरेंद्र सिंह, अतुल कुमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


संचालन कार्यालय के प्रधान सहायक ओमप्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें