फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चार केंद्रों पर होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 20 जनवरी को होगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने पर जोर रहेगा। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र के साम्हो में जवाहर नवोदय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इसकी प्रवेश परीक्षा 20 को है। ऐसे में परीक्षा सही ढंग से सम्पन्न कराने के मकसद से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, संत विवेकानंद कॉलेज और रॉयल आक्सफोर्ड स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 80 सीटों के लिए 2496 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
एक सीट के लिए 31 दावेदार हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। वहीं, रिपोर्टिंग का समय साढ़े 10 बजे का रहेगा। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि जेएनवी प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न करवाई जाएगी। साम्हों नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप गोयल ने बताया प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


दोबारा शामिल नहीं हो सकते परीक्षार्थी
नवोदय के प्रधानाचार्य ने बताया कि जो परीक्षार्थी पिछले वर्षों में संपन्न हुई इस परीक्षा में बैठ चुके हैं, यदि उन्होंने गलती से फिर से आवेदन कर दिए हैं तो ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा देने न जाएं। इससे उनके समय और खर्चे की बचत होगी। उन्होंने बताया कि नवोदय की प्रवेश परीक्षा में एक छात्र सिर्फ एक बार ही परीक्षा में बैठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें