फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लाभार्थियों को 112 लाख की धनराशि दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऑनलाइन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण एवं टूल किट वितरण लखनऊ से कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में लाभार्थियों को दिखाया गया।
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण विधायक सदर सरिता भदौरिया ने किया। कई योजनाओं के नौ लाभार्थियों को 112 लाख की धनराशि वितरित की गई।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अरुणा चौहान को जनरल स्टोर हेतु 10 लाख, रंजना को जनरल स्टोर हेतु दो लाख का ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अजय यादव को लौह उद्योग हेतु 25 लाख, सौरभ सिंह चौहान को आटा चक्की उद्योग हेतु 10 लाख का ऋण वितरण किया गया।
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना में शफीक अहमद को कपड़ा बनाने हेतु 10 लाख, शोभा तोमर को आयल उद्योग हेतु 25 लाख, वेद प्रकाश को लौह उद्योग, कौशलेंद्र को हेयर सैलून, अवनीश पाल को रेस्टोरेंट के लिए 10- 10 लाख के ऋण बांटे गए।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 275 लाभार्थियों को टूल किट दी गई, जिसमें 200 दर्जी, 50 हलवाई एवं 25 कुम्हार शामिल हैं। ओडीओपी योजना में 125 लोगों को टूल किट प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें