फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल ने अपने सुरों से जीता दिल

विज्ञापन
जिलाधिकारी दीप जलाकर म्यूजिक नाइट का शुभारंभ करती हुई - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में शनिवार रात म्यूजिक नाइट आयोजित हुई। शुभारंभ जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके व दीप जलाकर किया। म्यूजिक नाइट में मुंबई से आए बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर गोपाल मोहन तिवारी ने अपनी बेहतरीन आवाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

गोपाल ने दिलबर मेरे, इक हसीना थी, तुम्ही आना आदि गीत प्रस्तुत किए। साथ ही देश के नाम ओ देश मेरे, तेरी मिट्टी में, गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सिंगर राहुल शर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने दोनों कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक तहसीलदार सदर श्री राम, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

पंडाल के मंच पर गायन करते सिंगर गोपाल- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें