इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट (एसएमजीआई) में चल रहे वार्षिकोत्सव जेनेरो-2023 के तहत सोमवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें मुस्कान और अंशिका की जोड़ी विजेता बनी।
महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में बीफार्मा, डी फार्मा, मैनेजमेंट, नर्सिंग, बीएड, बीटीसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में नर्सिंग की छात्रा मुस्कान और अंशिका की जोड़ी ने बीबीए की श्रष्टि यादव व पूजा यादव को हराया। पुरुष वर्ग में फार्मेसी अंतिम वर्ष के साहिल, प्रथम वर्ष के सिबटेन ने बीबीए के छात्र हर्ष कुमार व राज आर्यन को हराया। विजेताओं को संस्था के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव और डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। (संवाद)