फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति और सास पर दर्ज कराया दहेज एक्ट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। ग्राम उझियानी निवासी एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति और सास आए दिन दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम उझियानी निवासी साधना देवी पत्नी योगेन्द्र कुमार ने थाने मे प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी उसके पिता गौरे लाल निवासी इन्द्रावखी ने बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम उझियानी निवासी माता दीन के पुत्र योगेन्द्र कुमार के साथ 26जून 2020 को दान दहेज देकर की थी। लेकिन शादी मे मिले दान दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जिसकी जानकारी अपने मायके जाकर पिता को बताई, जिसपर पिता कुछ लोगों को लेकर ससुराल आये और समझा बुझाकर वापस चले गये।
इसके बाद भी पति और सास नहीं माने और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आये दिन शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते रहे। मारपीट पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला साधना देवी के प्रार्थनापत्र पर पति उझियानी निवासी योगेन्द्र कुमार पुत्र माता दीन और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें