फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की कार मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे आगरा से इटावा आ रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे पर स्थित शिवा ईंट उद्योग के सामने नगला असरोही के लिए मुड़ी, पीछे से आ रहे टेलर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
हादसे में सांसद के काफिले की चार गाड़ियां समेत पुलिस स्कॉट की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सांसद बाल-बाल बचे। करहल थाना पुलिस एवं जसवंतनगर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हादसा शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे हुआ। सांसद अपने सहपाठी असरोही निवासी भगवान सिंह की बीमारी के चलते हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।
विज्ञापन

गाड़ी क्रॉस करने के लिए नेशनल हाईवे दो पर रुक थे। पीछे से आ रहे टेलर ने ब्रेक न लगने के कारण गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में सांसद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और सांसद बाल बाल बच गए। किसी को कोई चोट तक नहीं आई।
विज्ञापन

गाड़ियों में हल्का टच होने से रोड पर खड़ी चारों गाड़ियां आपस में भिड़ने से क्षतिग्रस्त हो गई। अगर सीधे टक्कर लगती तो गाड़ियों के परखचे उड़ जाते और कई लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें