चौ.सुघर सिंह स्कूल में सम्मानित माताएं। संवाद
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। चौधरी सुघर सिंह स्कूल में मदर्स-डे पर माताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि मां बच्चे की पहली पाठशाला होती है।
कार्यक्रम में बच्चों ने वृद्धाश्रम में छोड़े जाने की हकीकत, उम्र बढ़ने के साथ माता-पिता को नासमझ समझना, सफल होने के बाद मां को सार्वजनिक स्थानों पर पहचान करवाने में शर्म महसूस करने जैसे दृश्यों पर बेहतरीन नाटक प्रस्तुत करके सभी को भावुक कर दिया। संचालन शल्या शाक्य और आकांक्षा चौहान ने किया।
जयोत्री एकेडमी में मदर्स-डे पर छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र, संगीताचार्य अनुराग और डांस टीचर अदनान के निर्देशन में छात्राओं ने मातृ वंदना का शानदार गायन और नृत्य प्रस्तुत किया।
नन्हें हाथों ने मां और ममता को अपनी नन्हीं तूलिकाओ से पेंटिंग बोर्ड पर अभिव्यक्त कर सबका मन मोह लिया। मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन पोरवाल, नितिन पोरवाल, शिक्षक भोला सिंह, अमित तिवारी, आशीष दीक्षित, राघवेंद्र कश्यप, रामबरन सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।