फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल में ठिठुरा बकेवर का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और ओमिक्रॉन संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार को तीसरी बार बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल के पीकू वार्ड में मॉकड्रिल की गई।
विज्ञापन

इस मॉकड्रिल में मरीज को बेड पर पहुंचाकर समय पर ऑक्सीजन तो दे दी गई लेकिन सर्दी के मौसम में बेड पर कंबल उपलब्ध नहीं था। स्टोर से कंबल मंगाकर मरीज को ओढ़ाया गया। अस्पताल में डॉक्टर और दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। स्टाफ के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. प्रहलाद सिंह की देखरेख में मॉकड्रिल की गई। मरीज के रूप में एक बच्चे को एंबुलेंस से उतारकर बेड पर पहुंचाया गया। एक बेड में बायो पाइप कनेक्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस पर दूसरे बेड के इलेक्ट्रिक बोर्ड से बायो पाइप को कनेक्ट कर चेक किया गया। मरीज तक ऑक्सीजन पहुंच गई। इसी बीच मरीज को सर्दी का एहसास हुआ लेकिन वार्ड में कंबल नहीं था।
जेडी के निर्देश पर स्टोर से कंबल लाया गया। मॉकड्रिल के बाद जेडी ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। जेडी ने बताया मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल की तैयारी दुरुस्त मिलीं।
एंबुलेंस से मरीज को उतारने से लेकर वार्ड में बेड पर ऑक्सीजन अधिकतम दस मिनट में ऑक्सीजन दे दी गई। अस्पताल में दवाइयों और स्टाफ के प्रयास किए जा रहे हैं। स्टाफ के लिए सीएमओ ने शासन को पत्र भेजा है।
मॉकड्रिल में सीएमओ डॉ. भगवान दास, एसीएमओ बीएल संजय, डॉ. सोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव, अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. कुंअर भरत, महेवा सीएचसी के डॉ. जितेंद्र सिंह चौहान, सीएचओ डॉ. सुशील अस्थाना, डेंटिस्ट डॉ. शाहना आदि शामिल रहे।
जसवंतनगर सीएचसी में भी हुई मॉकड्रिल
जसवंतनगर। सीएचसी में भी नोडल अधिकारी डॉ. यतेंद्र राजपूत की देखरेख में मॉकड्रिल की गई। केंद्र अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार की अगुवाई में एक बच्चे को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया।
डॉ. सुशील ने बताया है ओमिक्रॉन के बढ़ने मामलों को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। डॉ. विकास, विश्वजीत, फार्मासिस्ट भूपेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें