फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल नगर हो पुरबिया टोला का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव आशीष पटेल ने सभासदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कई मोहल्लों के नाम बदलने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में पुरबिया टोला का नाम पटेल नगर करने एवं होमगंज का नाम सरदार पटेल बाजार व ब्राउनगंज का नाम बदलकर क्षत्रपति शिवाजी बाजार करने की मांग की गई है।
उन्होेंने कहा कि इटावा में ऐतिहासिक स्थलों के नाम पहले भी परिवर्तित किए गए हैं। उसी परंपरा के अनुसार इन मोहल्लों के नाम भी बदलना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद सचिन वर्मा, वैभव वर्मा, रामसिंह वर्मा, नीलम गुप्ता, समाज उत्थान समिति के हरीशंकर पटेल, गौरव वर्मा, धीरू आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें