फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत दुढहा गांव के पास शनिवार रात एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। ही बाइक पर सवार तीन लोगों में एक ने दम तोड़ दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर वहीं गिर पड़े जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महावीर सिंह और उनके भाई बलवीर सिंह पुत्र अचंभे लाल बाइक पर संदीप पुत्र बलबीर सिंह के साथ इटावा से ऊसराहार के रास्ते होते हुए गांव बनी हरदू आ रहे थे। एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर दुढहा गांव के पास चौपला से ऊसराहार की तरफ जा रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। महावीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्र दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने कार का नंबर भी नोट कर लिया था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी है। आसपास गांव के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई एक व्यक्ति की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि कार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें