फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। जसवंतनगर जाते समय बुधवार शाम मैनपुरी के युवक को छह लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। जेब में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी प्रशांत कुमार (20) पुत्र संत कुमार बुधवार शाम करीब सात बजे बाइक से जसवंतनगर की ओर आ रहे थे। सैफई- जसवंतनगर मार्ग पर पाठकपुरा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने उन्हें रोक लिया। प्रशांत के रुकते ही उन्हें लाठी-डंडो से पीटने लगे। इससे प्रशांत सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
सूचना मिलने पर जसवंतनगर थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें