फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय तैयार, कामकाज का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लाक और तहसील तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए पंचायत सचिवालय की व्यवस्था की गई। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अभी तक ऐसा हो नहीं पाया है। हालांकि कई गांवों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा चुका है, लेकिन वहां ताले पड़े हैं। यहां अभी तक कंप्यूटर, फर्नीचर तक नहीं लगाए जा सके।
विज्ञापन

ताखा ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों में से 38 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर (मिनी सचिवालय) फाइलों में बनकर तैयार हो गए हैं। दो ग्राम पंचायतों में पंचायत घर निर्माणाधीन हैं।
मुर्चा टांडेहार और हरकुंजलपुर ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों के लिए प्रस्ताव नहीं हो सका है। ब्लॉक क्षेत्र की 37 ग्राम पंचायतों में शासन ने पंचायत सहायकों की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन

कौआ, भरतिया, त्रिरखी त्रिलोकपुर, मौहरी, शेखपुर पचार ग्राम पंचायतों में प्रस्ताव नहीं होने की वजह से अभी तक पंचायत सहायकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
पंचायत सहायकों की तीन माह के बाद भी अभी तक पंचायत सहायकों के काम करने के लिए स्थाई व्यवस्था नहीं हो सकी है।
नवनिर्मित पंचायत घरों में अभी तक फर्नीचर, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है। कुछ पंचायतों में कंप्यूटर होने के बाद भी संचालित नहीं हैं।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बम्हनीपुर में पंचायत घर में ताला लटका है। यहां न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही फर्नीचर खरीदा जा सका है।
यहां तक कि पंचायत में नियुक्ति के तीन माह के बाद भी पंचायत सहायक को नहीं देखा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर अभी तक अधूरा पड़ा है।
शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायतों के लोगों को अपने काम के लिए ब्लॉक के चक्कर न लगाने पड़ें लेकिन, पंचायत विभाग की लापरवाही के चलते ऐसा अभी तक संभव नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत का कहना है कि चुनाव की वजह से पंचायत घरों में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है। अब जल्द सभी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें