फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष ने बैठक में जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक अध्यक्ष व खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में हुई । इसमें चार माह में समिति द्वारा कोई भी प्रगति न होने से और किसी भी पंचायत में बाल संरक्षण समिति का गठन न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने बाल संरक्षण अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए 10 दिन बाद पुन: बैठक बुलाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति की बैठक ब्लॉक सभागार में एक बजे ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे की अध्यक्षता में शुरू हुई । बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने मौजूद समिति के सदस्यों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दत्तक ग्रहण, फास्टर केयर योजना के विषय में विस्तार से बताया। बैठक में समिति के अध्यक्ष ने चार माह से एक भी लाभार्थी का चयन न होने व किसी भी ग्राम पंचायत में बाल संरक्षण समिति गठित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। 10 दिन में पूरे ब्लॉक की 91 पंचायतों में समिति गठित करने व बैठकें कराकर लगभग हर ग्राम से दो-दो लाभार्थी का चयन का प्रस्ताव अगली 23 दिसंबर की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ।
संरक्षण समिति में उन गरीब परिवारों का चयन किया जाता है जिनके मुखिया की मृत्यु हो जाती है और बच्चे नाबालिग होते है। ऐसे नोनिहालों के फार्म भराकर उन्हें समिति पालन पोषण व शिक्षा के लिए मासिक दो हजार रुपये खर्च देती है। बैठक में खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि संकुल प्रभारी नरेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत, चौकी प्रभारी महेवा राकेश पटेल, बाल सरंक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें