फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से वसूली एजेंसी चलाने वाले की मौत

विज्ञापन
राजीव दीक्षित का फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शहर की मामा मिल मोहल्ला निवासी बैंक के कर्ज की वसूली का काम करने वाले अधेड़ की पिस्टल से गोली चलने से मौत हो गई। हादसे के वक्त शिक्षिका पत्नी स्कूल गई थीं और वृद्ध मां घर पर थी। पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भतीजे ने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि अधेड़ ने खुदकुशी की है जबकि पड़ोसियों ने चर्चा रही कि पिस्टल साफ करते समय गोली चलने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुरा मोहल्ला निवासी ओमप्रसाद बाबूजी के घर में राजीव दीक्षित (55) निजी स्कूल में शिक्षिका पत्नी सीमा दीक्षित और 90 साल की मां के साथ रहते थे। राजीव का बेटा सचिन परिवार के साथ कानपुर में रहता है। इस समय बेटा और बहू गोवा में हैं। राजीव दीक्षित की राजीव एंड कंपनी चलाते थे। उनकी कंपनी बैंकों का पैसा वसूलने का काम करती है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राजीव दीक्षित को गोली लग गई। पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भतीजा वासू उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। राजीव को छाती में दांयी ओर पिस्टल की गोली लगी थी।
डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने सीमा सुबह आठ बजे स्कूल चली गई थीं। घर में सिर्फ बूढ़ी मां थी। गोली चलने की आवाज पर वासू घर पहुंचा तो राजीव खून से लथपथ पड़े थे। वासू की ही सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। राजीव की मौत से सीमा गुमशुम हैं, वे कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। अगर परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल के अनुसार पिस्टर राजीव की लाइसेंसी थी। उधर पड़ोसियों में रही कि पिस्टल की सफाई करते समय गोली चलने से मौत हुई है। मोहल्ले में ये भी चर्चा रही कि कुछ साल पहले पिस्टल साफ करते समय भी फायर हो गया था, तब पत्नी गोली लगने से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें