फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन की शादी के दिन भाई की मौत

विज्ञापन
मृतक रवींद्र की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
महेवा। थाना बकेवर के गौतमपुर गांव में चचेरी बहन की शादी की तैयारियोें में जुटे 12 वर्षीय लड़के की अचानक मौत हो गई। उसकी मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन लड़के की मौत की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

गौतमपुर गांव निवासी सुरेश नारायण कुशवाहा की बेटी शोभा की रविवार को शादी है। शादी की घर में तैैयारियां चल रही थीं। जिसमें सुरेश का भतीजा रविंद्र कुमार भी जुटा था। उसी दौरान रविवार सुबह वह अचानक जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। परिजन उसे फौरन महेवा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही शादी की खुशियां काफूर हो गईं और परिजनों में कोहराम मच गया
विज्ञापन

। परिजनों का कहना है कि रवींद्र को कोई बीमारी नहीं थी। उसकी अचानक मौत की वजह समझ नहीं आ रही है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें