फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित गोदाम में सोमवार की दोपहर आग लग गई। गोदाम से आग की लपटे और धुएं का गुबार देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोडवेज के वर्कशॉप के कर्मचारी और अधिकारी भी आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के नया शहर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा पुर्दल खां के रहने वाले बबलू उर्फ बली मोहम्मद का मकान पुराना रोडवेज बस स्टैंड स्थित रोडवेज वर्कशॉप के गेट के बगल में बना हुआ है। मकान के ऊपर ही गोदाम है, जिसमें बच्चों के खिलौने, परचून आदि का सामान रखते हैं। सोमवार की दोपहर करीब चार बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम से आग की लपटे और धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई।
तेजी से फैल रही आग को बुझाने में रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारी और अधिकारी तुरंत ही फायर फाइटिंग यंत्र लेकर जुट गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस पहुंची और गोदाम में लगे दरवाजे को तोड़कर आग पर लगभग आधे घंटा बाद काबू पा लिया।
विज्ञापन

गोदाम मालिक बबलू उर्फ बली मोहम्मद ने बताया कि गोदाम में आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल सका। दुकानदार ने आशंका जताई कि राह चलते किसी व्यक्ति ने जलती बीड़ी या फिर सिगरेट फेंक दी होगी, जिससे आग लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोदाम में लगी आग- फोटो : ETAWAH

पुराने बस स्टैंड के बाहर लगी लोगों की भीड़- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें