फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में बंटी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर/भरथना। सोमवार को सहकारी समिति बकेवर पर खाद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान उमड़े। सहकारी समिति पर छह सौ बोरी खाद उपलब्ध थी, जिसको बांटा गया।
विज्ञापन

किसानों की खाद को लेकर हो हल्ला के बीच खाद का वितरण हो पाया। उधर, भरथना में भी डीएपी के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिस पर पुलिस की निगरानी में डीएपी वितरित कराई गई।
बकेवर में सहकारी समिति के खाताधारक किसानों को पहले खाद वितरित की गई। खाद की किल्लत के बीच किसानों को सोमवार को किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर पर डीएपी वितरित की गई।
विज्ञापन

सहकारी समिति पर तीन सौ बोरी डीएपी व तीन सौ बोरी एनपीके भेजी गई थी। चार दिन बाद सोमवार को खाद वितरित हुई। खाद आने के बाद आलू व सरसों की बुवाई के लिए किसान खाद लेने उमड़ पड़े।
छह सौ बोरी खाद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान सहकारी समिति पर पहुंच गए थे। तमाम दूसरे क्षेत्र चकरनगर, महेवा, निवाड़ी कला के किसान भी खाद लेने बकेवर केंद्र पर पहुंचे थे।
सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक शुक्ला व समिति के सचिव राजीव गोयल ने किसानों से कहा कि सबसे पहले अपने क्षेत्र के किसानों को खाद देंगे। खाद बचने पर बाहर से आए किसानों को दी जाएगी।
उधर, भरथना में डीएपी लेने के लिए किसानों में होड़ मची रही। ऐसे में पुलिस की निगरानी में किसानों को डीएपी वितरित की गई। नगर में बालूगंज स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर डीएपी के लिए किसानों की सुबह से भारी भीड़ देखकर पुलिस बुलानी पड़ी।
समिति प्रभारी लखन किशोर के अनुसार, डीएपी की 300 बोरी वितरित की गई है। लगभग यही स्थिति कृष्णा नगर, ग्राम भोली स्थित खाद बिक्री केंद्र पर भी देखने को मिली। यहां भी बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
ग्राम भोली स्थित केंद्र पर डीएपी की बोरी खरीदने ग्राम नगला पसी से आए मुनेश बाबू, रामायन से आए धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि वह सुबह से सेंटर पर खाद लेने के लिए लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें