इटावा। स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी मनीष यादव पतरे ने बुधवार को समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके सभी समर्थक स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं। वह 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता सपा में शामिल हो रहे है। हम सभी कार्यकर्ता सपा को जिताने के लिए जी जान से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच सालों में जिले में कोई विकास का काम नहीं कराया।
भाजपा से त्यागपत्र देने वालों में बृजवीर सिंह सदस्य जिला कार्यसमिति, उमेश यादव सभासद नगर पालिका, मनु यादव मंडल अध्यक्ष बसरेहर, राहुल यादव मंडल अध्यक्ष सैफई, मंजीत अध्यक्ष सहकारी संघ ऊसराहार, अभिशेख यादव शक्ति केंद्र प्रभारी जसवंतनगर, उमेश बाथम मंडल उपाध्यक्ष, विजेंद्र यादव, जेलसिंह शाक्य, महेश यादव, अशोक यादव, राजकिशोर, जितेंद्र सविता, अनीशखान सभी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी सैफई बबलू यादव, मुनीम यादव, आलोक यादव, भूरे सिंह राजपूत, छोटे राजपूत, आशीष, आकाश यादव, केशव परमाल्र सचिन यादव, शिवप्रताप और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।