फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, पत्नी और बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर मंडी कट के पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और एक साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। युवक साले की गोदभराई की रस्म के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के व्यासपुरा कोठी गांव निवासी सुमित कुमार (28) मुंबई में एक दुकान पर काम करते थे। वह अपने साले शिवम की गोदभराई में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आए थे। रविवार को वह पत्नी अनुष्का (26) और एक साल की बेटी काव्या के साथ शहर के अड्डा मुखिया स्थित ससुराल पहुंचे थे।
सोमवार को परिवार में गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। सुमित की बहन विनीता ने बताया कि मंगलवार सुबह भाई भाभी और भतीजी को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मंडी कट के पास ट्रक ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक का पहिया सुमित के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी अनुष्का और बेटी काव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि भाभी और भतीजी घायल हैं। सुमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें