ग्राम कलावरी में मुशायरा में कलाम पेश करते शायर
- फोटो : ETAWHA
इटावा। कचौरा रोड ग्राम कलवारी में शिक्षा जागरूकता समारोह और नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा के प्रवक्ता अरशद खान रजवी ने की। अरशद रजवी ने कहा, लचक इंसान को महफूज रखती है मुसीबत से, जिन्हें झुकना नहीं आता वो शाखें टूट जाती हैं।
शिकोहाबाद से आए शायर आफाक़ हैदर ने कहा , सब से पहले मुझे पिलाया कर , जब मदीने से भर के लाया कर। युवा शायर रियाज इटावी ने रचना पढ़ी, जिसकी सीरत इतनी प्यारी , वो खुद कितना प्यारा होगा। यासीन अंसारी ने कहा , यकीनन है दोनों जहां की भलाई , नबी के बताये हुए रास्तों पर । नाजिम क़ादरी ने पढ़ा , दिल से जिगर से जान से प्यारे हैं मुस्तफा , हमको ये नाज है कि हमारे हैं मुस्तफा।
जीशान इटावी ने पढ़ा , आदमी ग़म से बेजार है , जिंदगी सबकी दुश्वार है। युवा शायर वैभव यादव ने रचना प्रस्तुत की आंख तरसे दयारे नबी के लिए , दिल भी तड़पे हुजूर आप ही के लिए। फहीम लालापुरी ने भी अपना कलाम पेश किया । मौलाना इकबाल कासमी ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रियाज इटावी ने किया।