फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मनगर एकादश ने 9 विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
माही क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित भरथना प्रीमियम क्रिकेट लीग में रविवार को ब्रह्म नगर एकादश और हनुमान गली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ब्रह्मनगर की टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

समाजसेवी राजकमल तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। भरथना-सरैया मार्ग स्थित मैदान पर खेले गए मैच में हनुमान गली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 106 रन बनाए।
ब्रह्मनगर के अमन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। जवाब में ब्रह्मनगर की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर ही 12 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। ब्रह्मनगर की ओर से अमन ने सर्वाधिक 53 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अमन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान अनुराग तिवारी बीनू, ममतेश कुमार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें