फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिव रात्रि पर्व पर शिवालयों की सुरक्षा में प्रशिक्षु सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। शोहदों व लुटेरों पर नजर रखने के लिए महिला सिपाही भी मंदिरों में सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगीं।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित नीलकंठ मंदिर, टिक्सी टैंपल, भरेह क्षेत्र के भारेस्वर मंदिर और सरसई नावर इलाके में हजारी लाल बाबा मंदिर के साथ जिले भर के शिवालयों के साथ ही सभी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मंदिरों में आने वाले शरारती तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। गुरुवार को सुबह से मंदिरों व शिवालयों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
एलआईयू व अन्य खुफिया इकाई की टीमें भी निगहबानी करेंगी। एसएसपी के मुताबिक मंदिरों में कोविड-19 नियमों का पालन कराया जाएगा।
भक्तों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के नीलकंठ मंदिर में जाने वाले रास्तों में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। बाकी मंदिरों में भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें