फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख रुपये का गबन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 17- ठगी करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
पुलिस ने दो महीने में रुपये डबल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक से 12 लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन

सैफई थानाध्यक्ष बीरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि अमरसीपुर गांव निवासी आशुतोष ने पांच लोगों के खिलाफ 12 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था।
बताया कि मौसेरे भाई प्रशांत कुमार के दोस्त अवनीश चौधरी निवासी जनपद औरैया के कस्बा फफूंद ने आरोपी सुजीत कुमार व रजीव शर्मा से मुलाकात कराई थी। दोनों ने ऑनलाइन रुपये को दो माह में डबल करने का प्रलोभन दिया। आशुतोष और प्रशांत आरोपियों के झांसे में आ गए।
विज्ञापन

15 फरवरी को आशुतोष ने दस लाख व प्रशांत ने दो लाख रुपये आरोपियों के अकाउंट नंबर में डाल दिए। आरोपी एमसी गुप्ता ने शांति समाज सेवा समिति के गारंटी के रूप में एक पत्र भी दिया था। कुछ समय बाद जानकारी करने पर आरोपियों ने पांच लाख रुपये की और मांग की।
विज्ञापन

यह सुनकर आशुतोष ने अपने रुपये की मांगे तो उसको भगा दिया। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की।
पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात सैफई बस अड्डे के पास से आरोपी सुजीत कुमार निवासी पटेल नगर गुरुग्राम हरियाणा व राजीव शर्मा निवासी ननखरी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सचिन, एमसी गुप्ता मुरलीधर समेत अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें