फोटो: 39 नगला तौर में रविवार को निकली शंकर बारात में भगवान के स्वरूप में बाल कलाकार। स्रोत आयोज
जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला तौर में मंचीय रामलीला का रविवार को शिव बरात के साथ शुभारंभ हुआ। ठाकुरजी मंदिर परिसर से ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान के विभिन्न स्वरूपों की बरात निकाली गई। नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों को आकर्षक रूप से सजाकर भगवान के स्वरूप प्रदान किए गए।
बरात में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप भी शामिल रहे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली बरात गांव की गलियों से गुजरी तो जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारी। डॉ. महावीर सिंह कुशवाह ने भगवान के स्वरूप बने कलाकारों को रथ से उतारकर गंगाजल से उनके पैर पखारे।
इसके बाद फल और मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। आयोजक प्रेम किशोर पाठक ने बताया कि मंचीय रामलीला का पहला मंचन 10 अक्तूबर को हवन-पूजन के साथ शुरू होगा। रामलीला का मंचन 20 अक्तूबर तक किया जाएगा।