फोटो संख्या 01- टकरूपुर शमसान घाट पर बने सुलभ शौचालय में लगा ताला
- फोटो : ETAWHA
ग्राम पंचायत टकरूपुर में यमुना किनारे बने सुलभ शौचालय में ताला पड़ा है। स्थानीय लोगों ने खंड विकास अधिकारी से ताला खुलवाने की मांग की है।
समाजसेवी अशोक अग्निहोत्री ने बताया कि श्मशान घाट के पास करीब छह परिवार केवट जाति के रहते हैं। यहां पंचायत निधि से सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। इस श्मशान घाट पर सेतु निगम और पीडब्लूडी का ऑफिस भी है।
प्रतिदिन सैकड़ों लोग दाह संस्कार करने के लिए भी घाट पर आते हैं। शौचालय में ताला लगा होने के कारण लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है।
बसपा नेता सुखराम सिंह, राजू निषाद, प्रदीप निषाद, विपिन त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, आशाराम ने ताला खुलवाने की मांग की है। एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत ने बताया कि सुलभ शौचालय का ताला खुलवाया जाएगा। (संवाद)