फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग की लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने और लॉकडाउन होने की आशंका के चलते यहां आने वालों को लेकर लोग भयभीत हैं। बस अड्डे पर रोजाना चालीस बसों से 400 यात्री पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके जांच की व्यवस्था नहीं की गई है। परिवहन विभाग ने बस अड्डे पर यात्रियों की न थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की है और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इटावा डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि इटावा से दिल्ली के बीच रोजाना 40 बसें आती जाती हैं। इनसे करीब 200 यात्री सफर करते हैं। दिल्ली में आनंद विहार बस अड्डे से यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद भेजा जा रहा है या नहीं नहीं यह वहां के अधिकारी ही बता सकते हैं। यहां के बस अड्डे पर कोविड हेल्प डेस्क काम कर रही है जहां बसों में बैठने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। यात्रियों का हाथ सैनिटाइज कराने के लिए सेंसर सैनिटाइज मशीन लगी हुई है। लेकिन दिल्ली की तरफ से आने वाले यात्रियों की जांच करवाने की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है।
राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इटावा डिपो से बसों को सैनिटाइज करने के बाद ही रवाना किया जा रहा है। साथ ही परिचालकों को सैनिटाइजर की बोतलें दी गईं हैं। लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ की वजह से मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे तक दिल्ली, आगरा, कानपुर तथा फर्रुखाबाद के लिए करीब 70 बसों को रवाना किया गया। लेकिन, दिल्ली से आने वाली एक भी बस के यात्रियों को रोककर जांच करवाने की जहमत नहीं उठाई गई। परिवहन विभाग की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों को जिले में एक बार फिर जानलेवा संक्रमण फैलने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए 36 बसें दिल्ली भेजीं
एआरएम ने बताया कि छठ पूजा पर्व के लिए मंगलवार की रात 36 बसें दिल्ली भिजवाईं गई हैं। ये बसें बिहार जाने वाले यात्रियों को लेकर बिहार बार्डर की सीमा तक छोड़ेंगी। प्रदेश में बिहार बार्डर के जिलों में गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया इत्यादि जिले शामिल हैं।
दिवाली पर फायदे में रही रोडवेज
क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया इस बार दिवाली पर रोडवेज फायदे में रही। पिछले साल दिवाली की अपेक्षा इस साल कोरोना काल के बावजूद रोडवेज फायदे में रही। इसकी एक वजह से ट्रेनों का सीमित मात्रा में संचालन होना तथा रिजर्वेशन न मिलना भी माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें